

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने बुधवार को इतिहास रच दिया. पॉल स्टर्लिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने वाले आयरलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL के बीच इस बल्लेबाज के धमाके से सहम गई दुनिया!
पॉल स्टर्लिंग ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ डब्लिन में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. पॉल स्टर्लिंग ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन के जादुई आंकड़े को पार कर लिया. पॉल स्टर्लिंग ने इस मैच में आयरलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 124 रन से धमाकेदार जीत भी दिलाई. पॉल स्टर्लिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन तक पहुंचने वाले आयरलैंड के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं.
पॉल स्टर्लिंग काफी आगे
आयरलैंड के टॉप रन-स्कोरर बल्लेबाजों में पॉल स्टर्लिंग अब काफी आगे हैं. एंडी बालबर्नी दूसरे स्थान पर हैं. आयरलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की अपनी मुहिम में जुटी है. पॉल स्टर्लिंग 10000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले 97वें क्रिकेटर हैं. पॉल स्टर्लिंग वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 54 रन बनाकर आउट हो गए और यह उनका 57वां इंटरनेशनल अर्धशतक था.
आयरलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
1. पॉल स्टर्लिंग – 10,017 रन
2. एंडी बालबर्नी – 6,129 रन
3. केविन ओ’ब्रायन – 5,850 रन
4. विलियम पोर्टरफील्ड – 5,480 रन
5. हैरी टेक्टर – 3788 रन
पॉल स्टर्लिंग का करियर
पॉल स्टर्लिंग ने साल 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. पॉल स्टर्लिंग का टी20 डेब्यू साल 2009 में हुआ था, जबकि टेस्ट डेब्यू साल 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में शतक भी लगाए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम कुल 16 शतक हैं.




