खटीमा में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य का भव्य स्वागत, सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

खटीमा: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य जी का प्रथम बार खटीमा आगमन भव्य उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा और भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देशन में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन खटीमा PWD गेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रीमती जानकी गोस्वामी, जिला अध्यक्ष श्री श्रीकांत राठौर, जिला महामंत्री श्री संतोष चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मोहिनी पोखरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा श्री कामिल खान, मंडल अध्यक्ष खटीमा श्री जीवन धामी, नौसर मंडल अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा श्री सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष झनकट श्री हरीश वर्मा, अंजू देवी, नीता सक्सेना, संजय पिलख्वाल, ओमप्रकाश ठाकुर, श्री राजेश बटला, विक्की चंद, राजेश चंद, भग्गी धामी सहित कई जेस्ट श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा खटीमा श्री सचिन रस्तोगी ने की। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास और जनसेवा की भावना पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होकर जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



Spread the love