दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, इन आतंकियों के पास से पुलिस ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है।

Spread the love

इन गिरफ्तारियों के साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है।

दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, ‘दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है।’

वहीं, आईडी विस्फोट की साजिश रचने वाले इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान दबोचा। झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस के साथ की गई इस कार्रवाई में अशर दानिश, अफताब और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है जबकि पूछताछ के लिए आठ से ज्यादा संदिग्धों को उठाया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बम बनाने वाले वाली सामग्री, हथियार, विस्फोटक केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर दर्ज मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार सभी टीमों ने एक साथ की गई कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।


Spread the love