रुद्रपुर के श्रीराम पार्क में दीपावली मेले की धूम, रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगाया गांधी पार्क

रुद्रपुर। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर रुद्रपुर के गांधी पार्क स्थित श्रीराम पार्क में दीपावली मेले का आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, विभिन्न प्रकार की दुकानें और उत्साह से भरे लोगों की चहल-पहल त्योहार की खुशियों को चार चांद लगा रही है।

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

भगवान श्रीराम को समर्पित इस आयोजन में दीपावली की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई दे रही है। परिवारों के साथ पहुंच रहे लोग मेले में खरीदारी करने के साथ ही खानपान और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। धनतेरस, दीपावली और माता महालक्ष्मी की पूजा से जुड़े इस पर्व पर मेला सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दे रहा है।

गांधी पार्क के क्षेत्रफल में दोनों ओर से लगभग 30-30 फीट की कमी किए जाने के बावजूद यहां दीपावली मेले की रौनक बरकरार है। हालांकि, शहर के इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल के मूल स्वरूप और खुलेपन को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी नगर निगम के सामने एक अहम सवाल बनी हुई है।

मेले में उमड़ रही भीड़ से स्पष्ट है कि त्योहारों की खुशियां सुविधाओं और स्थान की सीमाओं से बड़ी होती हैं। स्थानीय नागरिकों से अपील है कि वे परिवार सहित श्रीराम पार्क पहुंचकर दीपावली मेले का आनंद लें और स्थानीय उत्सवों को प्रोत्साहित करें।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रभु श्रीराम के आदर्शों का प्रकाश और माता महालक्ष्मी की कृपा हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड देश-दुनिया की खबरों पर नजर