भाजपा ने घोषित किए उत्तराखण्ड के संगठनात्मक जिलों के प्रभारी व सह-प्रभारी

Spread the love

देहरादून, 22 सितम्बर।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड ने आज प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 19 जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

सूची के अनुसार उत्तरकाशी जिले का प्रभारी श्री नवीन ठाकुर और सह-प्रभारी श्री विनोद रतूड़ी को बनाया गया है। चमोली में श्रीमती आशा नौटियाल प्रभारी व श्री महावीर पंवार सह-प्रभारी होंगे। रुद्रप्रयाग में यह जिम्मेदारी श्री सतीश लखेड़ा और श्री रघुवीर सिंह बिष्ट को दी गई है। टिहरी जिले में श्री शैलेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी और श्री रविन्द्र राणा सह-प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

देहरादून ग्रामीण का प्रभारी डॉ. स्वराज विद्वान और सह-प्रभारी श्री सतेन्द्र राणा बनाए गए हैं, जबकि देहरादून महानगर में श्री राकेश गिरी को प्रभारी और श्री संजय गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है। ऋषिकेश जिले में श्री दान सिंह रावत और श्री अमन त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार में श्री अनिल गोयल व श्री दीपक धमीजा, रूड़की में श्री आदित्य चौहान व श्री रविन्द्र कटारिया तथा पौड़ी में श्री नलिन भट्ट व श्री विरेन्द्र रावत को दायित्व सौंपा गया है।

कोटद्वार में यह जिम्मेदारी श्रीमती नेहा जोशी और श्री संदीप गोयल को दी गई है। पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी श्री गोविन्द पिल्खवाल और सह-प्रभारी श्री निर्मल मेहरा होंगे। बागेश्वर में श्री कुन्दन लटवाल व श्री बसंत जोशी, रानीखेत में श्री प्रदीप जनौटी व श्री गौरव पाण्डे और अल्मोड़ा में श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट व श्रीमती दीपिका बोहरा को जिम्मेदारी मिली है।

चम्पावत जिले के प्रभारी श्री गुंजन सुखीजा और सह-प्रभारी श्री हिमांशु बिष्ट बने हैं। नैनीताल जिले में श्री खिलेन्द्र चौधरी व श्री श्रीपाल राणा, काशीपुर में श्री पुष्कर सिंह काला व श्री भारत भूषण चुघ और ऊधमसिंह नगर जिले में श्री राकेश नैनवाल व श्री साकेत अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी और सह-प्रभारी संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी को विश्वास है कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन को नई ऊर्जा देंगे।



Spread the love