गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के कथित अपहरण के प्रयास, मोबाइल फोन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
शिकायतकर्ता फईम अहमद निवासी सरोवर नगर, गदरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 जून की रात उसका भाई वरीस अहमद रुद्रपुर से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि मस्जिद के पास विकास सागर और उसके साथियों ने उसे जबरन एक वाहन में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वरीस अहमद का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले में विकास सागर, असमत सागर, प्रदीप दिवाकर और गोलू कोटिया को नामजद करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर 4 जून 2026 को गदरपुर थाने में दर्ज की गई।
IIF1 (3) (23).
IIF1 (3) (23).
पुलिस ने प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को सौंपी है।
IIF1 (3) (23).
