रुद्रपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं वसुंधरा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में 20 आम, 20 लीची, 20 चीकू, नीम, पीपल, करौंदा, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन डॉ. के. सी. चंदोला ने की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय, डॉ. सागर तिवारी, डॉ. सविता यादव, डॉ. चोहान, डॉ. दीक्षित, डॉ. नवीन, डॉ. श्यामलाल, डॉ. बेबी जोशी, डॉ. परी जी, डॉ. नेगी जी, अन्य इंटर्न डॉक्टर्स तथा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।डॉ. के. सी. चंदोला ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी को अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. अजय ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के महत्व का बोध कराता है और यह पर्व हमें अपने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में हरियाली और उत्साह का विशेष माहौल रहा।
संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!
Spread the loveआज 20 अप्रैल 2025 रविवार का दिन (20 April 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके […]
Spread the loveदेहरादून/रुद्रपुर।उत्तराखंड सरकार ने निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली में संशोधन करते हुए कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया […]
Spread the loveयह ऐतिहासिक मुलाकात 26 दिसंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई थी. उस समय वहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन (लखनऊ कांग्रेस) चल रहा था. […]