छां गुर बाबा के गैंग ने रुपयों का लालच देकर मेरा धर्मांतरण कराया। ज्यादा रुपये लेने पर दूसरे धर्म के ऐसे युवकों से शादी कराने की बात भी कही गई, जिनकी तीसरी या चौथी शादी होनी थी। धर्मांतरण के बाद मेरा नाम बदलकर सुमैया रखा गया।

Spread the love

ये बातें धर्मांतरण मामले की एक पीड़िता ने मंगलवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेटी बयान में कहीं।✍️ अवतार सिंह बिष्ट |हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स रुद्रपुर (उत्तराखंड) उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

यह पीड़िता प्रेमनगर थाने में दर्ज केस से जुड़ी है। पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े प्रेमनगर और रानीपोखरी के मामले में संगठित अपराध की धारा भी जोड़ दी है। छांगुर गैंग के धर्मांतरण षड्यंत्र के खुलासे के बाद अब तक देहरादून में दो युवतियों की पहचान हुई है जो गैंग के झांसे में फंस गई थी। इनमें एक मामले में रानीपोखरी थाने और दूसरे में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों को धर्मांतरण गैंग में फंसाने के आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर इनसे संपर्क किया। सोशल मीडिया चैट और इसके बाद ऑडियो-वीडियो कॉलिंग के जरिए झांसे में लिया गया। दोनों युवतियों को लालच में लेने के लिए रुपये भी दिए गए।

‘तीसरी और चौथी शादी करने को कहा’

अधिक रुपये लेने पर दूसरे धर्म के ऐसे युवकों से शादी कराने की बात भी कही गई कि जिनकी तीसरी या चौथी शादी होनी थी। इन सभी तथ्यों पर पुलिस गंभीरता से जांच को आगे बढ़ा रही है। एसएसपी ने बताया कि बरेली से दून में पढ़ाई करने आई युवती को धर्मांतरण कर सुमैया नाम दिया गया। युवती 2022 में वह सोशल मीडिया से आयशा उर्फ कृष्णा के संपर्क में आई थी। आयशा ने उसे धार्मिंक साहित्य उपलब्ध कराए। युवती की पहचान कश्मीर की एक दूसरी युवती से भी कराई गई। युवती ने उसे एक एप के जरिये धार्मिक ज्ञान दिया।

छांगुर गैंग का पाकिस्तान कनेक्शन आ चुका है सामने

पीड़िता रमजान के दौरान कश्मीर गई थी, जहां उसका संपर्क कश्मीरी युवकों से हुआ। इसके बाद युवती को इंस्टाग्राम पर एक धार्मिक ग्रुप में जोड़ा गया। यहां से उसका संपर्क गिरोह से जुड़े पाकिस्तान, इजिप्ट, यूके, दुबई आदि देशों के लोगों से हुआ। 2022 में युवती का धर्मांतरण करा दिया गया था। फिर पाकिस्तान का मौलवी तनवीर अहमद उसके संपर्क में आ गया। उसने उसे अपने धर्म की तालीम देना शुरू किया। बाकायदा इसकी वीडियो कॉल पर क्लास होती थी। युवती फिर दुबई के तहसीन से जुड़ी जो, देहरादून के ही सुलेमान का दोस्त था। युवती अपने साथ घटित पूरी कहानी मंगलवार को कोर्ट में बताई।


Spread the love