आ ज 12 मई दिन सोमवार है और मालव्य राजयोग का शुभ संयोग निर्मित हो रहा है। इस दिन सिंह और मेष सहित पांच राशियों पर भोलेनाथ की कृपा बरसने वाली है। इन लोगों को हर काम में सफलता की प्राप्ति होगी और धन वृद्धि के योग निर्मित हो रहे हैं। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

Spread the love

इस शुभ राजयोग के प्रभाव से हर तरह से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। दिन तरक्की से भरा रहेगा और आय में वृद्धि होगी। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे वह बिना किसी रूकावट के पूरी हो जाएगी। चलिए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल जान लेते हैं।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

मालव्य राजयोग राशिफल (Malavya Rajyoga Rashifal)

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। घर के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। समझदारी से किए गए निर्णय लाभ देंगे।

वृषभ

करियर के मामले में लोगों को लाभ की प्राप्ति होने वाली है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आप कोई नया कदम उठाएंगे। दोपहर के समय आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे प्रसन्नता होगी। आपको मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। माता-पिता के आशीर्वाद से हर काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी खास संबंधी से आपकी मुलाकात हो सकती है।

कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर ही अपना काम शुरू करेंगे। जमीन जायदाद के मामले में इन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। कहीं से शुभ समाचार मिलेंगे और धन प्राप्ति के मार्ग भी खुल जाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

सिंह

इन लोगों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत रहेगी। नौकरी और व्यापार में इन्हें कुछ नया करने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहने वाला है। जो लोग बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें आसानी से पैसे मिल जाएंगे। भरपूर मात्रा में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

कन्या

इन लोगों को सावधानी के साथ अपने सारे काम करने की जरूरत है। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें जोखिम उठाने की आवश्यकता है तभी लाभ होगा। आसपास मौजूद अवसरों को पहचान कर फायदा उठाने की आवश्यकता है। रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। पूर्व में किए गए परिश्रम इन्हें पूरा लाभ देंगे। नौकरी में किए गए बदलाव के प्रयास सफल होंगे। धन के निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज समाज में खूब मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस में चली आ रही है समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। धन संबंधी अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। एक साथ कई सारे काम हाथ आएंगे जिसकी वजह से व्याकुलता बढ़ेगी। परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

धनु

इन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि मौसम सेहत पर असर डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं और सब कुछ कुशल मंगल होगा।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आ रहा है। अपना हर काम आप मन लगाकर कर पाएंगे। विरोधियों की आलोचनाओं पर ध्यान बिल्कुल ना दें। मेहनत के दम पर सफलता खुद आपके पास चलकर आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

कुंभ

करियर के मामले में इन लोगों को मिलजुल परिणाम हासिल होने वाले हैं। जो काम करेंगे शायद आपको उसके मन मुताबिक परिणाम ना मिले। किसी भी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रुपए सारे काम पूरे हो जाएंगे। कारोबार में तरक्की की प्राप्ति होने वाली है।

मीन

इन लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। धन संपत्ति में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। शाम के समय भाग दौड़ की स्थिति बन सकती है। तरक्की के लोग बनते दिखाई दे रहे हैं जिससे आपको खुशी महसूस होगी। समय का सदुपयोग करना बहुत जरूरी है।


Spread the love