कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मनरेगा का सिर्फ नाम नहीं बदला जा रहा है, बल्कि इस योजना की ”योजनाबद्ध हत्या” की जा रही है तथा विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाया जाना सिर्फ दिखावा है।

Spread the love

खरगे ने संसद परिसर में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बाद कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के सरकार के कदम का कांग्रेस सड़क से संसद तक पुरजोर विरोध करेगी। संसद परिसर में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, खरगे, और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने प्रदर्शन किया है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

‘गरीबों का अधिकार वापस दो’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के लगाए नारे

संसद में विपक्षी सांसदों ने ‘गरीबों का अधिकार वापस दो’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ”आज बात सिर्फ मनरेगा के नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम के अधिकार को छीने जाने की बात है। सरकार उस अधिकार को छीन रही है, जो हमने दिया था।

इस नए कानून में सरकार का जब मन होगा, तब वह काम देगी.. बाद में यह बोलकर काम देने से मना कर देगी कि अभी मांग नहीं है।” उनका कहना था कि यह एक बड़ा मुद्दा है और पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग के साथ गरीबों के अधिकारों पर हमला है।

हम लोगों के अधिकार के लिए हर राज्य और जिले में लड़ेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”हम लोगों के अधिकार के लिए हर राज्य और जिले में लड़ेंगे। ये सिर्फ महात्मा गांधी जी के नाम की बात नहीं है, बल्कि सवाल अधिकारों का भी है।” बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”यह केवल महात्मा गांधी नरेगा के नाम बदलने की बात नहीं है।

यह भाजपा-आरएसएस की मनरेगा को खत्म करने की साजिश है। संघ के 100 साल पर गांधी का नाम मिटाना ये दिखाता है कि जो मोदी जी विदेशी धरती पर बापू को फूल चढ़ाते हैं, वो कितने खोखले और दिखावटी हैं। उन्होंने दावा किया कि जो सरकार गरीब के हक से चिढ़ती हो, वही मनरेगा पर वार करती है।

यह मनरेगा का केवल नाम बदलने का मामला नहीं

खरगे ने आरोप लगाया कि यह मनरेगा का केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार योजना की ”योजनाबद्ध हत्या” है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”इस अहंकारी सत्ता का कोई भी ऐसा निर्णय जो ग़रीब और मजदूर विरोधी होगा, ऐसे प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संसद और सड़क पर, उसका पुरजोर विरोध करेगी। करोड़ों गरीब, मजदूरों और कामगारों के हकों को हम सत्ता के हाथों छिनने नहीं देगें।”

लोकसभा में G RAM G बिल पास: विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़ी, महात्मा गांधी नाम हटाने पर भारी ह…

गणतंत्र दिवस 2026 समारोह में 2 यूरोपीय नेता होंगे चीफ गेस्ट, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होने की …


Spread the love