उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र शीत लहर की चपेट में हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्र में निकल रही चटख धूप ठंड से राहत दे रही है।

Spread the love

आज से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नए साल से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाएगा। सोमवार को देहरादून में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और धूप भी देरी से निकली। दिन के समय तेज धूप खिलने से ठंड का असर कम हुआ, लेकिन शाम को एक बार फिर आंशिक बादल छा गए।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

रुद्रपुर अधिकतम लगभग 18–20°C के बीच रहेगा। घने,रात के समय कोहरा छाने से सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन भी इजाफा हो गया। रात के समय देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर चलने लगी। उधम सिंह नगर और हरिद्वार के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाने से तापमान भी सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है, जबकि पर्वतीय इलाकों में चटख धूप खिल रही है।

कोहरे और शीत दिवस के कारण मैदानी क्षेत्रों का तापमान नीचे आया है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के कारण रेल और हवाई सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से पर्वतीय क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
🌥 मौसम अपडेट


Spread the love