

रूद्रपुर, 08 जनवरी 2026।
कल्याणी नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में स्थापित ईएसटीपी प्लांट तथा रॉकेट इंडिया प्रा.लि. में लगे एसटीपी प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही पानी के सैंपल भरवाकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिए।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि बिना ट्रीट किया गया दूषित पानी कल्याणी नदी या अन्य नदियों में छोड़ा गया तो संबंधित इकाइयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व में कंपनियों में सीईटीपी/ईटीपी लाइन की स्थापना और प्रदूषित जल के निस्तारण को लेकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। डीएम ने शीघ्र ही सुस्पष्ट जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिडकुल क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा और गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही आरएम सिडकुल को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए।
डीएम ने कल्याणी नदी के उद्गम स्थल पत्थरचट्टा, सिडकुल प्रारंभिक क्षेत्र, अटरिया पुल, तथा यूपी बॉर्डर स्थित अंतिम छोर तक विभिन्न स्थानों से पानी के सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय व कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य अधिकारी मौजूद




