वार्षिकोत्सव की सफलता पर डॉ. चंदोला ने जताया आभार

Spread the love


रुद्रपुर। चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा वसुंधरा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन पर संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. के.सी. चंदोला ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।

वार्षिकोत्सव की सफलता पर डॉ. चंदोला ने जताया आभार

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
https://hindustanglobaltimes.com/uttarakhand/dr-chandola-expressed-gratitude-on-the-success-of-the-annual-festival/

डॉ. चंदोला ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

डॉ. चंदोला ने बताया कि वर्ष 2002 में नैनीताल से शुरू हुआ यह संस्थान आज रुद्रपुर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। 23 वर्षों की यात्रा में कॉलेज ने निरंतर प्रगति की है और भविष्य में इसे और आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा वसुंधरा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. के.सी. चंदोला ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. चंदोला ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह भव्य आयोजन सफल हो सका। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय आयोजन अत्यंत भव्य और यादगार रहा। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

डॉ. चंदोला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में इस संस्थान की नींव नैनीताल में रखी गई थी, जिसे बाद में रुद्रपुर स्थानांतरित किया गया। तब से लेकर आज तक यह कॉलेज निरंतर प्रगति, विकास और सेवा के पथ पर अग्रसर है। 23 वर्षों की इस यात्रा में कॉलेज ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

डॉ. चंदोला ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य सदैव उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और मानवता की सेवा रहा है। कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में और अधिक विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।



Spread the love