

खूंखार कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जो रूट का शिकार किया. इंग्लैंड का यह बल्लेबाज 7 गेंदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गया. मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में जो रूट को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट करा दिया.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
जो रूट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
यह जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में 14वां और एशेज में छठा डक था. यह जो रूट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में नौवां डक भी था. जो रूट ने इसी के साथ ही विराट कोहली, ब्रायन लारा, स्टीफन फ्लेमिंग, मुथैया मुरलीधरन, एलन डोनाल्ड, एलेक स्टीवर्ट और मोर्ने मोर्कल जैसे खिलाड़ियों की बराबरी की, जो सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 बार डक पर आउट हुए हैं. कोर्टनी वॉल्श ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 16 बार डक पर आउट होने के रिकॉर्ड के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. कोर्टनी वॉल्श के बाद भारत के ईशांत शर्मा (13) दूसरे स्थान पर हैं.
जीरो रन पर टेक दिए घुटने
पर्थ की तेज तर्रार पिच पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट के टैलेंट की पोल खुल गई है. मिचेल स्टार्क ने एक जबरदस्त स्पेल के साथ दिन की शुरुआत की. मिचेल स्टार्क ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. जो रूट ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 892 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन जो रूट कभी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक भी टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं.
जो रूट के मकसद को करारा झटका लगेगा
जो रूट अभी तक 159 टेस्ट मैचों की 289 पारियों में 51.10 की बेहतरीन औसत से 13,543 रन बना चुके हैं. जो रूट अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 39 शतक और 66 अर्धशतक जड़ चुके हैं. जो रूट फिलहाल सचिन तेंदुलकर के 15,921 टेस्ट रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 2,379 रन ही दूर हैं. जो रूट अगर एशेज सीरीज में इसी तरह फ्लॉप होते रहे तो सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने के उनके मकसद को करारा झटका लगेगा. जो रूट इस तरह की बल्लेबाजी के साथ अपने और सचिन तेंदुलकर के बीच टेस्ट रनों और शतकों के अंतर को कम नहीं कर पाएंगे.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 15,921 रन
2. जो रूट (इंग्लैंड) – 13,543 रन
3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,378 रन
4. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 13,289 रन
5. राहुल द्रविड़ (भारत) – 13,288 रन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 51 शतक
2. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 45 शतक
3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 41 शतक
4. जो रूट (इंग्लैंड) – 39 शतक
5. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 38 शतक
6. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 36 शतक
7. राहुल द्रविड़ (भारत) – 36 शतक🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




