आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग की ए.जी.एम. में कृष्ण चन्द्र मिश्रा को उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक पुरस्कार

Spread the love



वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (WIT), सुद्धोवाला, देहरादून के सहायक प्राध्यापक श्री कृष्ण चन्द्र मिश्रा को वर्ष 2025 के लिए आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग का “उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह सम्मान 01 फरवरी 2026 को कानपुर में आयोजित आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग की वार्षिक आम सभा (AGM) की बैठक में दिया गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


पुरस्कार आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग के अध्यक्ष प्रो. योगेश कुमार सिंह (प्रोफेसर, आई.आई.टी. कानपुर), निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद रिहान (प्रोफेसर, ए.एम.यू. अलीगढ़), सचिव प्रो. आर.के. सिंह (प्रोफेसर, आई.आई.टी. बी.एच.यू., वाराणसी), संयुक्त सचिव प्रो. वरुण काकर (प्रोफेसर, बी.टी.के.आई.टी., द्वारहाट) सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रो. एस.एन. सिंह (वरिष्ठ प्रोफेसर, आई.आई.टी. कानपुर एवं वर्तमान निदेशक, आई.आई.आई.टी.एम., ग्वालियर) तथा प्रो. जे. रामकुमार (वरिष्ठ प्रोफेसर, आई.आई.टी. कानपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस पुरस्कार की घोषणा प्रो. आशीष कुमार (एम.एन.आई.टी., इलाहाबाद), अध्यक्ष – पुरस्कार समिति, आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग द्वारा की गई। यह सम्मान श्री मिश्रा को वर्ष 2025 में आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण स्वैच्छिक योगदान, कार्यक्रमों के समन्वय, प्रशासनिक सहयोग एवं सेक्शन स्तर की पहलों में निरंतर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 से श्री कृष्ण चन्द्र मिश्रा महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में आई.ई.ई.ई. WIT स्टूडेंट ब्रांच के काउंसलर के रूप में कार्यरत हैं और विश्वविद्यालय परिसर में समय-समय पर अनेक शैक्षणिक, तकनीकी एवं सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर चुके हैं। वे वर्ष 2018 से 2020 तक आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन के यंग प्रोफेशनल एफिनिटी ग्रुप के चेयर, वर्ष 2021 से 2023 तक जॉइंट सेक्रेटरी, तथा वर्ष 2025 में सेक्शन हिस्ट्री एंड पब्लिकेशन समिति के चेयर भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे आई.ई.ई.ई. WIT – Women in Engineering एफिनिटी ग्रुप के सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने पर श्री मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय आई.ई.ई.ई. WIT स्टूडेंट ब्रांच की छात्राओं, आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग के सभी पदाधिकारियों, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन, संस्थान निदेशक, समस्त फैकल्टी सदस्यों तथा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अमिता मिश्रा को दिया।
इसके अतिरिक्त, श्री कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने Activity Based Chapter Incentive Award में तृतीय स्थान तथा सर्वश्रेष्ठ सोसायटी पुरस्कार भी बी.टी.के.आई.टी., द्वारहाट के छात्रों और डॉ. वरुण काकर, प्रोफेसर बी.टी.के.आई.टी. के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किया, जो उनके सतत शैक्षणिक एवं संगठनात्मक योगदान को दर्शाता है।


Spread the love