खुरपाताल में राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न?राज्य आंदोलन की आत्मा को मिला मंच: मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल

Spread the love

खुरपाताल (नैनीताल)। राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज खुरपाताल, नैनीताल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, संरक्षक पान सिंह रौतेला, महासचिव प्रभात ध्यानी, उपाध्यक्ष पान सिंह सिजवाली, कोषाध्यक्ष मनमोहन कन्याल, केंद्रीय संगठन मंत्री कंचन चंदोला, विधि सलाहकार लीला बोरा, ऑडिटर तारा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी डॉ. नारायण सिंह जंतवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट मोहन कांडपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खड़क सिंह बगड़वाल ने की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की और एकमत होकर उत्तराखंड राज्य एवं राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन से संवाद और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान डॉ. नारायण सिंह जंतवाल द्वारा नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष पद पर श्री गणेश सिंह बिष्ट तथा अल्मोड़ा जिले के जिला अध्यक्ष पद पर श्री वीरेंद्र बजेठा को मनोनीत किया गया। दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शीघ्र जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डॉ. सुरेश डालाकोटी, दीवान सिंह कनवाल, पान सिंह नेगी, बिशन सिंह मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


Spread the love