नेत्रदान–महादान: ओमेक्स निवासी श्रीराम अरोड़ा जी के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजाला

Spread the love

रुद्रपुर। ओमेक्स कॉलोनी निवासी श्रीराम अरोड़ा जी के देहावसान के पश्चात उनका नेत्रदान कर परिजनों ने समाज के सामने मानवता और संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वर्गीय श्रीराम अरोड़ा जी के पुत्र श्री तरुण अरोड़ा ने नेत्रदान के लिए सहमति देकर यह संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी जीवन को रोशन किया जा सकता है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

नेत्रदान की इस पुण्य प्रक्रिया को राकेश दुनेजा, प्रीतपाल सिंह एवं उपस्थित परिजनों के सहयोग से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री एस.के. मित्तल की उपस्थिति में तथा डॉ. एल.एम. उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।

महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने इस नेक कार्य में सहयोग के लिए राकेश दुनेजा, भारत विकास परिषद एवं ‘सोचो डिफरेंट’ संस्था के सभी माननीय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी नेत्रदान जैसे महादान को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की गई।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में फिर से रोशनी आएगी और समाज में इस प्रकार के कार्य दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।


Spread the love