
रुद्रपुर। महाकाल सेवा समिति की ओर से किच्छा रोड रामनगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रहे सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का श्रेष्ठ माध्यम बताया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
पूर्व विधायक ने वृंदावन से पधारी कथावाचक देवी सिया दासी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन हुआ, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथावाचक देवी सिया दासी जी ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनके बाल्यकाल की लीलाओं और गीता उपदेश का उल्लेख करते हुए धर्म, भक्ति और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानवता के लिए आदर्श है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि “श्रीमद भागवत कथा मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आत्मिक शुद्धि का जीवंत उदाहरण है। आज जब समाज में भागदौड़ और तनाव है, ऐसे आयोजनों से शांति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रीकृष्ण का जीवन हमें यह सिखाता है कि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है। गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना महाभारत काल में था।”
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस तरह के धार्मिक आयोजन सांस्कृतिक चेतना जागृत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे भागवत कथा जैसे आयोजनों में सम्मिलित होकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें।
कथा श्रवण के दौरान पंकज पाण्डेय, रामकुमार, जितेंद्र तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, मयंक तिवारी, रामु चतुर्बेदी, धुरु देव, अनिल यादव, रामबिलास, सुभेन्दु परासर, सतपाल, राजेश मिश्रा, ब्रामदेव तिवारी, किरन तिवारी, ममता पाण्डेय, संगीता, रेनू परासर, संदीप कुशवाहा, राकेश सिंह, शंभू नाथ, प्रताप सिंह, आभा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


