पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में ₹10 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण–शिलान्यासविधायक शिव अरोरा बोले—नववर्ष पर रुद्रपुर को मिली ‘दस करोड़–दस विकास कार्यों’ की सौगात

Spread the love


रुद्रपुर। नववर्ष के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा की मौजूदगी में लगभग ₹10 करोड़ की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड)


इन कार्यों में नेशनल हाईवे-74 पर अपोलो टायर्स से दक्ष चौक तक 3.3 किमी लंबा मार्ग (₹2.15 करोड़), ट्रांजिट कैंप से चामुंडा मंदिर तक व्हाइट टॉपिंग रोड (₹2 करोड़), हुंडई एजेंसी से ऑक्सफोर्ड स्कूल मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क (₹1.5 करोड़), मुख्य बाजार में 2 किमी आंतरिक मार्गों का निर्माण (₹2.82 करोड़) तथा बिगवाड़ा में वीर सिंह के घर से गुरुद्वारे तक सीसी सड़क (₹40 लाख) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विधायक निधि के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों में सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन और टीन शेड जैसे कार्य भी किए गए।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार में रुद्रपुर सहित पूरे क्षेत्र में निरंतर बड़े विकास कार्य हो रहे हैं। रिंग रोड से यातायात सुगम होगा, 2026 में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी, कामकाजी महिलाओं के छात्रावास का निर्माण तेज़ी से चल रहा है और किच्छा में सैटेलाइट एम्स भी शीघ्र तैयार होगा। उन्होंने कहा कि विधायक शिव अरोरा की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज ये विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि राज्य योजना, जिला योजना और विधायक निधि के अंतर्गत ₹10 करोड़ के विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया गया है। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं और शेष अंतिम चरण में हैं। उन्होंने सांसद अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि रुद्रपुर को जाम-मुक्त बनाने के लिए इंदिरा चौक से अटरिया मोड़ तक सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण का प्रथम चरण शुरू हो चुका है, वहीं काशीपुर बाइपास रोड का निर्माण भी जल्द आरंभ होगा।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के नेतृत्व में टीमवर्क के साथ रुद्रपुर को स्वच्छ व विकसित बनाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में अटरिया मोड़ नाला कवरिंग, मुख्य बाजार में शेष नाला निर्माण, गंगापुर रोड चौड़ीकरण और किच्छा बाइपास चौड़ीकरण जैसे कई बड़े कार्य शुरू किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेंद्र गुप्ता, वेद ठुकराल, शालिनी बोरा, राजेश बजाज, गजेंद्र प्रजापति, मोर सिंह यादव, किरण विर्क, रजनी रावत, कपिल शर्मा, जितेंद्र संधू, पिंटू पाल, प्रीत ग्रोवर, अनमोल विर्क, सचिन छाबड़ा, सतनाम सिंह, गोविंद राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।


Spread the love