

रुद्रपुर।विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगापुर रोड, रुद्रपुर में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित 15वीं अंतर-विद्यालयीय लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
इस परीक्षा का आयोजन 22 नवम्बर 2025 को किया गया था, जिसमें शहर के 25 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 255 छात्र-छात्राओं में से 245 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर श्री उत्तम सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलन किया। उनके साथ विद्यालय के प्रबंधक श्री गोपाल सिंह पटवाल, सचिव श्रीमती सुधा पटवाल, पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ललित मोहन उप्रेती एवं प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मढ़वाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती एवं गणेश वंदना से हुई।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री राम प्रकाश गुप्ता, श्री सत्य प्रकाश चौहान, श्री दिनेश बम, श्री राजेंद्र सिंह बोरा, श्री संजय कुमार पाल, श्री जगदीश सिंह बिष्ट, श्री आर.सी. नेगी, श्रीमती रेनु देवी, श्री सुधांशु पटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मढ़वाल ने सभी विद्यालयों से आए प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सामान्य ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, पहाड़ी, पंजाबी नृत्य, कविता पाठ एवं नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
परीक्षा परिणाम
लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 में
प्रथम स्थान: अदिति सक्त, कक्षा 8 (विजडम पब्लिक स्कूल) — मेडल एवं ₹3100 नकद
द्वितीय स्थान: कुमुद कुमार, कक्षा 8 (ट्रेंडर सोल्स पब्लिक स्कूल) — मेडल एवं ₹2100 नकद
तृतीय स्थान: नैतिक पंत, कक्षा 8 (स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल) — मेडल एवं ₹1100 नकद
अन्य स्थान प्राप्त करने वालों में अंश कुमार, गीतांश वर्मा, सूर्या प्रताप पांडेय, वंश सिंह, आदित्य बोहरा, ऋतिक कुमार, इशान पाटिल, अनमोल सिंह, काव्या गुसाईं, जिगर पांडेय, हार्दिक जोरा एवं कार्तिक रावत शामिल रहे।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री गोपाल सिंह पटवाल ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, अतिथियों, प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पियंका पंत, अदिति पांडेय एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती साक्षी मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा मिश्रा, श्री नरेंद्र सिंह रावत, श्री अजय मिश्रा, श्री देव मंडल, विमल चौधरी, श्रीमती अंजली रावत, श्रीमती गीता अधिकारी, श्रीमती टीना दास, श्रीमती मंजू नेगी, नीरू अधिकारी, श्रीमती रेनु जोशी, मानसी चौहान एवं श्रीमती प्रेमलता सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।




