

खटीमा। उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रख्यात शिक्षा विद चंद्र शेखर कापड़ी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रांति दल खटीमा के पंकज सिंह सहित कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
श्री कापड़ी के दीर्घ राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि वे हमेशा युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं और शिक्षा व समाजसेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा कहा कि कापड़ी जी का मार्गदर्शन दल व समाज को लगातार मिलता रहा है और भविष्य में भी मिलता रहेगा।
शुभकामनाएँ देने वालों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और विचारधारा से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा लेकर उत्तराखण्ड के हित में कार्य करती रहेंगी।




