

रुद्रपुर, 17 सितम्बर 2025।
विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़े के अंतर्गत पं. राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इसमें 2306 लाभार्थियों को सेवाएं दी गईं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
शिविर में 350 मरीजों की ओपीडी, 150 दंत जांच, 180 आर्थो, 54 गर्भवती महिलाओं की जांच, 47 बच्चों का टीकाकरण, 100 नेत्र, 97 ईएनटी, 466 स्त्री रोग, 58 मानसिक रोग, 80 जनरल सर्जरी, 38 टीबी जांच, 12 ईसीजी, 26 अतिकुपोषित बच्चों के डायट चार्ट, 13 आयुष्मान कार्ड और 20 रक्तदान हुए। समाज कल्याण विभाग ने 8 व्हीलचेयर, 5 श्रवण मशीन, 2 बैसाखी, 1 छड़ी वितरित की और 62 यूडी व 5 निरामयम कार्ड बनाये।
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के धार से ’’स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’’ व ’’राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर तक देशभर में एक लाख से अधिक शिविर होंगे।
विधायक शिव अरोड़ा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और किच्छा एम्स का लाभ जनता को मिलेगा। उन्होंने मोदी जी को विश्वगुरु भारत का शिल्पकार बताया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मोदी जी की पहल पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने माताओं–बहनों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, तरुण दत्ता, गुंजन सुखीजा, सुरेश कोली, हिमांशु शुक्ला, रश्मि रस्तोगी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जी.एस. तितियाल, एसीएमओ डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. आर.के. सिन्हा, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, डॉ. एल.एम. उप्रेती समेत अनेक जनप्रतिनिधि और चिकित्सक मौजूद रहे।




