रुद्रपुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भाजपाकार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने सेवा संकल्प के रूप में उनका जन्मदिवस मनाया।ओमैक्स कॉलोनी स्थित मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें वेद मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। पूजा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने तथा देश की सेवा में निरंतर सक्रिय बने रहने की कामना की गई।इस मौके पर मेयर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की जनता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। और योगेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सफलतम नेतृत्व मे हमारा देश जल्द ही विश्व की पहली आर्थिक व्यवस्था बनेगा।
इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल, राकेश चौहान, मनमोहन कामरा, सुनील झावर, रितेश मनोचा, ध्रुव सिंघल, ललित गोयल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, राकेश सिंह, अशोक शर्मा, सचिन गुम्बर,देव शर्मा, पारस चुघ, शेखर जुयाल, गौरव जुयाल, अजय तिवारी, अमित पुरोहित, भुवन पाण्डेय, रमन ढंग,संदीप बाजवा, माही सकलानी, रेनू जुनेजा, ममता जीना, आदि लोग मौजूद रहे।
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मेयर विकास शर्मा और योगेश वर्मा का संयुक्त बयान रुद्रपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर मेयर विकास शर्मा और समाजसेवी योगेश वर्मा ने संयुक्त रूप से शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है और आज देश आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने राजनीति को केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। उनके नेतृत्व में देश के गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएँ सबका सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने देश की राजनीति में नए आदर्श स्थापित किए हैं।
योगेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आने वाले समय में दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उनका सपना है कि भारत विश्व गुरु बने और इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि मोदी जी का मार्गदर्शन देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उनके नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
