किच्छा-सिरौलीकला निकाय चुनाव: प्रथम चरण के नतीजों से तस्वीर साफ
किच्छा-सिरौलीकला निकाय चुनाव में मतगणना जारी, प्रथम चरण में कांग्रेस को बढ़त, नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच अध्यक्ष पद के लिए पहले चरण के आंकड़े सामने आ गए हैं। किच्छा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने प्रथम चरण में 6,986 मत हासिल कर बढ़त बनाई है। भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोरा को 5,284 मत मिले हैं।
किच्छा अध्यक्ष पद की दौड़ में निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद को 341 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के खाते में 94 मत आए हैं। पहले चरण के आंकड़ों के अनुसार राजेश प्रताप सिंह और संदीप अरोरा के बीच मुकाबला मुख्य रूप से केंद्रित दिखाई दे रहा है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड
वहीं सिरौलीकला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी को 1,698 मत, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को 1,251 मत मिले हैं। यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी ने शुरुआती चरण में बढ़त बनाई है।
मतगणना के अगले चरणों के साथ दोनों निकायों में मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। अंतिम परिणाम सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे।
