कांग्रेस को बड़ा झटका, रवीश भटनागर और मीरा सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और विकासवादी सोच से प्रभावित होकर लिया फैसला

खटीमा 18 जुलाई 2025 – उत्तराखंड की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कांग्रेस से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कमल का दामन थामा।

संवाददाता संपादक हिंदुस्तान ग्लोबल टाइल्स अवतार सिंह बिष्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी

रवीश भटनागर और मीरा सोनकर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की साफ-सुथरी छवि, तेज़ कार्यशैली और उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के एजेंडे से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा है। कुछ गिने-चुने लोगों ने कांग्रेस को निजी सिंडिकेट बना लिया है और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं और भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी को सम्मान और अवसर मिलता है। यह पार्टी विचारधारा, राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी नए कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री सतीश गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता दान सिंह रावत, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विमला मुंडला, महामंत्री भुवन भट्ट, व्यापारी नेता विवेक रस्तोगी, रहमानिया कमेटी अध्यक्ष कामिल खान, अनुपमा शर्मा, विमला बिष्ट, अशोक बत्रा समेत अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।

इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की:

  • पूर्व सभासद सुरेश पवार
  • नगर कांग्रेस महामंत्री जतिन बत्रा
  • वरिष्ठ व्यापारी आशु अरोड़ा
  • यतेंद्र गुंबर, हनी भानु शास्त्री
  • हरीश कापड़ी, सचिन रस्तोगी, रवि बिष्ट
  • सोहन लाल शर्मा, सर्वजीत सिंह
  • रुस्तम राणा, दिनेश कुकरेती
  • अंकुश त्यागी, राधेश्याम शर्मा
  • संदीप भटनागर, राज्य आंदोलनकारी संजय भट्ट
  • संजीव विश्वास, मंडी समिति खोखा फंड यूनियन से पप्पू अली
  • सभासद असलम अंसारी
  • सेवानिवृत्त रेलवे मास्टर प्रेम श्रीवास्तव
  • महिला कांग्रेस जिला संगठन मंत्री रचना पांडे
  • वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शर्मा

भाजपा में इस सामूहिक प्रवेश को आगामी निकाय और विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह घटनाक्रम उत्तराखंड में कांग्रेस की गिरती साख और भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।

भाजपा ने इसे “संकल्प से सिद्धि की ओर” अभियान का हिस्सा बताया है, और मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि 2027 के चुनावों की तैयारी अभी से प्रारंभ हो चुकी है।


Spread the love