उत्तराखंड के हरिद्वार में H भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी को नेत्री को अपनी ही बेटी का यौन शोषण करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा नेत्री को पार्टी ने नारी उत्थान और सशक्तीकरण की जिम्मेदारी थी लेकिन उसने अपनी नाबालिग बेटी को अपने ब्वायफ्रेंड और उसके दोस्त के सामने परोसा दिया।

Spread the love

इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने नेत्री को पार्टी से निकाल दिया है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। उनकी 13 साlल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है। लेकिन, कुछ दिन से बेटी के गुमशुम सी थी, जिस पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी ने बताया कि इसी साल जनवरी में पहली बार उसके साथ रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में कार में गैंगरेप किया गया, तब भाजपा नेत्री भी कार में मौजूद थी।

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि तब मां ने वोडका पिलाई थी और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। गैंगरेप के आरोपियों को मां ने एक चौक से अपनी कार में बैठाया था। रात को अंधेरे में कार जंगल के इलाके में खड़ी की थी। कुछ समय पहले आरोपी महिला अपनी बेटी को आगरा ले गई,यहां भी उसके मित्र ने रेप किया। दोनों ने अलग-अलग कमरा लिया था। इसके बाद वृन्दावन में किशोरी को शराब पिलाई गई और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करा आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

मामले के सामने आने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की ओर से बुधवार को जारी पत्र कर की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि इससे पहले 2024 में भाजपा ने महिला नेता को महत्वपूर्ण पद से भी हटा दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी महिला के भाजपा महिला मोर्चा को पदाधिकारी बनने पर तीखा विरोध हुआ था। कई वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने इसका खुला विरोध कर कार्यक्रमों में आना भी बंद कर दिया था।


Spread the love