रुद्रपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण एवं स्वच्छता में योगदानकर्ताओं का सम्मान? किच्छा में भाजपा कार्यकर्ताओं संग पूर्व विधायक शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love


रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विकास खंड रुद्रपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाए गए स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों विनीत सिंह सोलंकी, दीपक गिरी गोस्वामी, गौसिया रहमान, एडवोकेट नाजिया खान तथा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं निशा आर्य, दीपिका कौर व रेनू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सेवा भाव का प्रतीक है और स्वच्छता जीवन का संस्कार है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही अभियान सफल होते हैं।
कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वच्छता की शपथ ली।


किच्छा में भाजपा कार्यकर्ताओं संग पूर्व विधायक शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

किच्छा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी पार्क में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। पूर्व विधायक शुक्ला ने स्वयं कार्यकर्ताओं संग सफाई कर समाज को स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य-अहिंसा से विश्व को मार्ग दिखाया और शास्त्री जी ने “जय जवान जय किसान” का नारा देकर देश को नई ऊर्जा दी। सेवा पखवाड़ा केवल अभियान नहीं, बल्कि समाज सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Spread the love