टी20 मुंबई लीग 2025 (T20 Mumbai League 2025) के 19वें मैच में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स का सामना ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट से हुआ। नवी मुंबई में खेले गए इस मैच में पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम ने 38 रन से जीत दर्ज की।

Spread the love

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम ने इस जीत के साथ ही अपने सीजन का शानदार अंत किया। मैच में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जो कि उनके लिए सही साबित हुआ।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

T20 Mumbai League: पृथ्वी की टीम से हारी ‘सूर्या’ की टीम

दरअसल, पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw T20 Mumbai League) ने मैच में महज 34 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट को 208 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम एक गेंद बाकी रहते हुए 169 रन पर ढेर हो गई। पृथ्वी शॉ को मैच में साथी खिलाड़ी हर्षल जाधव (46 रन) का भी भरपूर सहयोग मिला, जिससे टीम ने 208 रनों का एक मजबूत लक्ष्य खड़ा करने में कामयाब हुई।

बता दें कि पृथ्वी, जो पिछले मैचों में अपनी खराब फॉर्म की वजह से आलोचनाओं का शिकार बन रहे थे, उन्होंने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। 34 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी 75 रन की पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220.59 का रहा। उनके इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के लिए दावा ठोक दिया हैं।

पृथ्वी काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 25 जुलाई 2021 को टी20 मैच के रूप में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। अब तक पृथ्वी पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 339 रन निकले हैं। वहीं, 6 वनडे मैच में उन्होंने 189 रन बनाए हैं।

’76’ पर भारी पड़ा ’75’ का तूफान

T20 मुंबई लीग 2025 (T20 Mumbai League 2025 Points Table) का लीग चरण रोमांचक तरीके से खत्म हुआ। लीग के 19वें मैच में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की टीम का सफर हार के साथ खत्म हुआ। इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास थी। सूर्या की टीम के ओपनिंग बल्लेबाज सिद्धांत ने नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी।

उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि सूर्या की टीम ये मैच जीत जाएगी, लेकिन सिद्धांत के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। कप्तान सूर्या ने 29 रन बनाए। वहीं, सिद्धांत के 76 रन की पारी पृथ्वी के 75 रन के आगे फीकी पड़ी।

T20 Mumbai 2025 की टॉप-4 टीमें

बांद्रा ब्लास्टर्स, ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स, सोबो मुंबई फाल्कन्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। पहला सेमीफाइनल मैच ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स बनाम मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के बीच 10 जून 2025 को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इसी दिन सोबो मुंबई बनाम फाल्कन्स बांद्रा ब्लास्टर्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा, जो भी टीम ये मैच जीतेगी वह फाइनल में जगह बनाएगी।


Spread the love