महिला हाट बाजार में स्वयं सहायता समूहों की चमक, जनसेवा और स्वच्छता को समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ

Spread the love


रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम रुद्रपुर द्वारा वेंडिंग जोन में महिला हाट बाजार, बहुद्देशीय शिविर और चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी मेहनत और हुनर से खास पहचान बनाई।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

अग्रिम पंक्ति में स्वयं सहायता समूह ?नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं—रेनू शर्मा, शोभा मेहरा, हीरा पांडे, मधुलिका वर्मा, पुष्पा बजेठा और गीता देवी—एकता स्वयं सहायता समूह किच्छा से हेमा बीनवाल सीमा यादवकी भागीदारी उल्लेखनीय रही। इन महिलाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर न केवल स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित किया, बल्कि इस बात का भी प्रमाण दिया कि आत्मनिर्भरता का मार्ग महिलाओं के नेतृत्व से संभव हो सकता है।

  • एकता स्वयं सहायता समूह (किच्छा): हेमा विनवाल और सीमा के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।
  • आकृति स्वयं सहायता समूह (रुद्रपुर): नीतू नेगी, सुनीता, सुनीता गोसाई, सीमा, गुंजन, गुड़िया, गणिता, प्रियांका और रेखा की सक्रिय भागीदारी रही।
  • सारथी स्वयं सहायता समूह (धूप-अगरबत्ती): गीता जोशी, ममता नेगी, अर्चना सिंह और गिरजावती ने अपने बनाए उत्पादों से आगंतुकों को आकर्षित किया।
  • फुलवारी महिला समूह: राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में सहभागिता के बाद लौटी टीम को कार्यक्रम में ₹11,000 की नगद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  • बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह (संजयनगर खेड़ा): नमिता और उनकी टीम ने स्टॉल सजाया।
  • अन्य सक्रिय सदस्य: मनीषा, सुमन रावत, ममता बिष्ट, शीला, रेखा जोशी और इंद्रावती ने अपने उत्पादों की प्रस्तुति दी।

महिला हाट बाजार में हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और धूप-अगरबत्ती जैसे उत्पादों ने स्थानीय जनमानस का ध्यान खींचा।

स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर?बहुद्देशीय शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन महापौर विकास शर्मा ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर किया।
इसमें प्रमुख रूप से डॉ. वीरेंद्र रौतेला, डॉ. मंजू मिश्रा, फार्मेसी अधिकारी राहुल पुरोहित, मस्रूफ अहमद, रामकिशोर और डॉ. आलोक कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

विशिष्ट अतिथि और पदाधिकारी?फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विकास शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसडीएम मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और पूर्व महापौर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

स्वच्छता की शपथ और सम्मान?इस मौके पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। डीडी चौक से पारले चौक और इंदिरा चौक से गावा चौक तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
महापौर और अतिथियों ने पर्यावरण मित्रों को कंबल और हेल्थ किट देकर सम्मानित किया।

नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी?इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश कोली, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीयूष रंजन, शिक्षा अधिकारी ममता श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री पारस चुघ, जितेंद्र संधू, कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, मीडिया प्रभारी विजय तोमर, स्वाति शर्मा, साधना शर्मा, छाया शर्मा, रचित सिंह, नागेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिट्टू चौहान, संदीप वाल्मीकि, राधेश शर्मा, निमित्त शर्मा, मानवेंद्र राय, पार्षद राजेश जगा, विष्णु, चिराग कालरा, सफाई यूनियन अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, महामंत्री अंकित आदिवासी, नगर निगम सफाई अभियान की ब्रांड एंबेसडर नीलम कोली, पार्षद सुनील चौहान, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रश्मि रस्तोगी, शिवकुमार राय, परवेज खान, मुकेश रस्तोगी, पार्षद राजेंद्र राठौर, पार्षद गोविंद शर्मा, दीपक राठौड़, नितिन ठाकुर, आकाश रस्तोगी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी जनसेवा के प्रतीक बन चुके हैं। इस अवसर पर आयोजित महिला हाट बाजार और शिविर आमजन को लाभ पहुंचाने की दिशा में सार्थक प्रयास हैं।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का आदर्श है।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के लिए प्रेरणादायी बताया।


रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने सेवा पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी आज देश-प्रदेश में सेवा, संगठन और संकल्प के प्रतीक बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में गरीब, वंचित और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है, जो लोकतंत्र की सच्ची भावना को दर्शाता है।

जिला संगठन की ओर से आयोजित महिला हाट बाजार, बहुद्देशीय शिविर और चिकित्सा शिविर में भारी उत्साह देखने को मिला। यहां न केवल स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया बल्कि आमजन को भी सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। विधायक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का यही संस्कार है कि जनसेवा ही संगठन की असली पहचान है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड और रुद्रपुर लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

यह आयोजन न केवल जन्मदिन का उत्सव था बल्कि जनता के बीच सेवा और समर्पण का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम भी बनकर उभरा।


Spread the love