किच्छा के कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों, परिषदों एवं बोर्डों में किच्छा क्षेत्र के समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


प्रदेश सरकार द्वारा नारायण पाठक को उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद, महेंद्र बाल्मीकि को परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्थान, नितिन वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, वीर बहादुर थापा को गोरखा कल्याण परिषद, हीरा प्रजापति को माटी कला बोर्ड तथा फरहा खान को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी तथा संगठन को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किच्छा क्षेत्र के समाजसेवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह सम्मान क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
नवनियुक्त सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा प्रदेश और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, राजेश तिवारी, इफ्तार मियां, दीपक मिश्रा, हरविंदर सिंह, भानु शाही, नरेंद्र ठुकराल, शुभम पुजारा, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अखिलेश यादव, रविंद्र पाठक, रजनीश कुमार, अमर साहनी, अमरनाथ, गौरव अरोरा, मनोज यादव, यामिन अंसारी, मूलचंद राठौर, धर्मराज जायसवाल, डीएन यादव, संजीव खन्ना, प्रकाश अरोरा, धनीराम, डॉ. हारून मलिक, जितेंद्र गौतम, धनुज यादव, चंदन जायसवाल, मलकित सिंह, इस्तियाक खान, नावेद खान, दानिश मलिक, मुरारी लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किच्छा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।


Spread the love