लोहड़ी उत्सव में विधायक शिव अरोड़ा ने किया भंगड़ा, हजारों रुद्रपुरवासियों ने लिया भाग

Spread the love


रुद्रपुर। लोहड़ी उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में रुद्रपुर सिटी क्लब में भव्य लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्सव में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विधायक शिव अरोड़ा को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि रुद्रपुर को “मिनी पंजाब” कहा जाता है, जहां सभी समाज प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि सिटी क्लब में आयोजित यह लोहड़ी महोत्सव अपने आप में ऐतिहासिक है। हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि पंजाबी संस्कृति पर आधारित यह पर्व रुद्रपुर की जनता के लिए कितना महत्वपूर्ण है। लोहड़ी समरसता, खुशहाली और आपसी प्रेम का पर्व है, और रुद्रपुर में हर वर्ग के लोगों की सहभागिता इसे और भी विशेष बनाती है।
विधायक शिव अरोड़ा ने गुरुद्वारा से आए भाइयों द्वारा अरदास और मंत्रोच्चारण के पश्चात पूर्ण विधि-विधान से लोहड़ी प्रज्वलित की और क्षेत्रवासियों को लोहड़ी महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि पहले ही प्रयास में इतना भव्य आयोजन सराहनीय है। कार्यक्रम में लोगों ने पंजाबी भांगड़ा गीतों पर जमकर नृत्य किया और मक्के की रोटी, सरसों का साग, मूंगफली व रेवड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। स्वयं विधायक शिव अरोड़ा भी पंजाबी गानों पर भंगड़ा करते हुए नजर आए।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर लघु भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जहां सभी समाजों के पर्व और आयोजन इसी प्रकार भव्यता के साथ मनाए जाते हैं। इस लोहड़ी उत्सव ने भी यही संदेश दिया।
वहीं लोहड़ी उत्सव आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में शामिल हुए हजारों रुद्रपुरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार दिव्य और भव्य रूप से लोहड़ी उत्सव मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा, प्रीत ग्रीवर, गुंजन सुखीजा, ज्योति ग्रोवर, सुनील ठुकराल, सुखदेव भल्ला, पंकज बांगा, मनीष गगनेजा, राजेश डाबर, मनोज गुम्बर, राजकुमार साह, मनोज मित्तल, किरण विर्क, जगदीश विश्वास, रोनिक नारंग, गुरबाज दुमरा, राजेश बजाज, उपेंद्र चौधरी, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, मुकेश पाल, जितेंद्र संधू, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, मनमोहन वाधवा, अनमोल विर्क, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, विपुल पासरीचा, उमेश पासरीचा, डॉ. सीमा अरोड़ा, राजकुमार खनिजो, शिवकुमार अग्रवाल, महेश बब्बर, शौर्य अरोड़ा, मानिक अरोड़ा, राजेश पप्पल सहित हजारों लोग उपस्थित


Spread the love