जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत कल्याणनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Spread the love

ऊधमसिंह नगर। सितारगंज प्रदेश सरकार की जनहितैषी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत कल दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को विकास खण्ड सितारगंज की न्याय पंचायत कल्याणनगर के पंचायत घर नैनाझुण्डी में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी, सितारगंज द्वारा की जाएगी।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

इस बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही शिविर में आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।


Spread the love