टनकपुर में 21 दिसम्बर को बहुउद्देशीय विधिक सेवा शिविर, नालसा योजनाओं के तहत होगा समस्याओं का समाधान

Spread the love


रूद्रपुर, 20 दिसम्बर 2025।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर योगेन्द्र कुमार सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में तथा माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिसम्बर, रविवार को प्रातः 9.30 बजे से सायं 4 बजे तक गांधी मैदान, टनकपुर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
उन्होंने बताया कि शिविर में माननीय न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह, न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, माननीय मुख्य न्यायाधीश/प्रमुख संरक्षक, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
श्री सागर ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में विशेष रूप से जनपद उधम सिंह नगर एवं चम्पावत में निवासरत सेवानिवृत्त भारत के रक्षा बलों, केंद्रीय सशस्त्र बलों के कर्मियों, उनके परिवारों तथा कमजोर जनजातीय समूहों की शिकायतों के निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविर में नालसा (वीर परिवार सहायता योजना)–2025 एवं नालसा (संवाद– हाशिए पर रहने वाले कमजोर आदिवासियों एवं विमुक्त घुमंतू जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को सशक्त बनाना) योजना–2025 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जनपद उधम सिंह नगर में निवासरत थारू जनजाति समुदाय की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मंच मिलेगा।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की निःशुल्क प्रचार सामग्री एवं आवेदन पत्र वितरित किए जाएंगे। पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग (बौना) पेंशन, आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही परिवार रजिस्टर की नकल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
श्रम विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं मजदूरों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया जाएगा तथा निःशुल्क सामग्री का वितरण भी होगा। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विधिक एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाओं का लाभ उठाएं।


Spread the love