सचिन कोली हत्याकांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व विधायक ठुकराल के नेतृत्व में बाजपुर कोतवाली का घेराव

Spread the love

रूद्रपुर।रम्पुरा के युवक सचिन कोली की बाजपुर क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रम्पुरा के लोगों ने बाजपुर कोतवाली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ विभव सैनी और एसएसआई जसविंदर सिंह का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
पूर्व विधायक ठुकराल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह बाजपुर कोतवाली में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सचिन कोली की हत्या के वास्तविक आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को रम्पुरा निवासी किशन की बारात बाजपुर क्षेत्र की टोपा कॉलोनी गई थी। इसी दौरान रात में बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद में दुल्हन पक्ष के लोगों ने रम्पुरा निवासी सचिन कोली के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन को पहले रूद्रपुर के गौतम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे राममूर्ति अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान 28 नवंबर को सचिन कोली की मौत हो गई।
मामले को लेकर पूर्व में भी ठुकराल के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर बाजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाबूराम उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया, लेकिन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की इसी ढुलमुल कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर घेराव किया।
घेराव के दौरान सीओ विभव सैनी ने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
इस दौरान घेराव करने वालों में पार्षद दर्शन कोली, विजय वाजपेयी, ललित बिष्ट, कुंवर पाल कोली, दिनेश कोली, अमित कुमार, ओमप्रकाश कोली, तुलाराम कोली, हिम्मत सिंह, पूरन कोली, किशन कोली, नीरज, जितेंद्र, राकेश, गोपाल, चंद्रसेन, कुलदीप, सन्नी, भगवानदास, संजीव, गोविंद, विक्की, बंटी, महेश, जुगल, भगीरथ, कांती, सुरेश, गंगा देवी, बेबी, नन्हीं, किरन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love