उत्तरकाशी में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की नई कार्यकारिणी गठित, विजयपाल सिंह राणा बने जिलाध्यक्ष!डॉ. विजेंद्र पोखरियाल ने किया संगठन विस्तार, उत्तरकाशी जिला कार्यकारिणी का गठन!राज्य आंदोलनकारियों को संगठित करने की पहल, उत्तरकाशी में नई जिला टीम घोषित!उत्तरकाशी में आंदोलनकारियों का संगठन हुआ मजबूत, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी!चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति का विस्तार, जिला कार्यकारिणी का गठन संपन्न

Spread the love

उत्तरकाशी में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित जिला कार्यकारिणी में विजयपाल सिंह राणा को जिला अध्यक्ष तथा चतर सिंह राणा और कोमल सिंह राणा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रामचंद्र नौटियाल को महासचिव बनाया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


कार्यकारिणी में हेमराज, विक्रम रगड़ एवं खुशाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विकासखंडों के पदाधिकारी एवं राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र जगूड़ी, डुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश नौटियाल, जयवीर चौहान, मुलायम सिंह चौहान सहित अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया।
बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।


Spread the love