नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख का हुआ सम्मान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जीत को मुख्यमंत्री धामी को समर्पित किया?उदय होटल में भव्य स्वागत समारोह

Spread the love


उदय होटल में भव्य स्वागत समारोह

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख का हुआ सम्मान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जीत को मुख्यमंत्री धामी को समर्पित किया

रुद्रपुर।त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 में विजयी होकर आए ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख का स्वागत समारोह गुरुवार को शहर के प्रतिष्ठित उदय होटल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र एवं समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

समारोह के मुख्य आकर्षण ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीना गौतम रहीं। उनके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गौतम  मंडल महामंत्री और अन्य नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत केवल जनप्रतिनिधियों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासपरक नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री को समर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र तक भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की शक्ति का परिणाम है कि पंचायत चुनावों में पार्टी का परचम लहराया है।

पूर्व विधायक शुक्ला ने उपस्थित प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और गांव-गांव विकास का संदेश पहुंचाएं। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता का भी अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

समारोह में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी भाजपा नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार जताया तथा विकास और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराया।


क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) – विकास खंड रुद्रपुर

सम्मान समारोह में  उत्तरायणि समिति शांतिपुरी के अध्यक्ष इंद्र मेहता पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खाती ग्राम प्रधान खामियां नंबर एक ग्राम प्रधान पति जगदीश कांडपाल, विनोद शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे

कार्यक्रम में रुद्रपुर ब्लाक के निर्वाचित सदस्यों में मुख्य रूप से उपस्थित रहे


  1. श्रीमती नेहा (पति – ओमप्रकाश), 23 वर्ष, महिला – नारायणपुर
  2. श्रीमती वीना (पति – कन्हैयालाल), 38 वर्ष – बापुर
  3. श्रीमती ऊषा देवी (पति – जयगारायण), 30 वर्ष – बखपुर
  4. श्रीमती शान्ति देवी (पति – उदयवीर), 35 वर्ष, महिला – कुर्सी
  5. श्री कृष्ण कुमार (पिता – बाबूराम), 31 वर्ष, पुरुष – कीरतपुर
  6. श्री सुनील (पिता – संजय कुमार), 26 वर्ष, पुरुष – नजीमाबाद प्रथम
  7. श्री रोहित कुमार (पिता – हीरालाल), 22 वर्ष, पुरुष – दोपहरिया
  8. श्री रमेश चन्द (पिता – मुन्नीलाल), 60 वर्ष, पुरुष – प्रतापपुर
  9. श्रीमती रिजवाना (पति – आगिल), 30 वर्ष, महिला – शहदौरा
  10. कु० नजमा (पिता – अकील अहमद), 22 वर्ष, महिला – कर्डरा
  11. श्रीमती अनुष्का गंगवार (पति – सूर्यप्रकाश गंगवार), 24 वर्ष – भंगा
  12. श्रीमती रूचि पाल (पति – मनवीर पाल), महिला – सैजना
  13. श्रीमती ज्योति मौर्य (पति – अशोक कुमार), 27 वर्ष, महिला – अजीतपुर
  14. श्रीमती माला देवी (पति – सेवा राम), 51 वर्ष, महिला – पर
  15. श्री नरेश कुमार (पिता – प्रेम नारायण), 26 वर्ष, पुरुष – इलाज
  16. श्री अमरजीत सिंह (पिता – प्रीतम सिंह), 28 वर्ष – विंदुखेड़ा
  17. श्री विवेक कुमार (पिता – मुरारी लाल), 29 वर्ष, पुरुष – इलाज
  18. श्री ललित राय (पिता – महेंद्र राय), 48 वर्ष, पुरुष – तुर्जागौरी
  19. श्री नितिन यादव (पिता – अरुण यादव), 29 वर्ष, पुरुष – मल्सागिरधरपुर
  20. श्रीमती सीमा बेगम (पति – सारिक अहमद), 35 वर्ष, महिला – कच्ची खमरिया
  21. श्रीमती गंगा दानू (पति – ईश्वर सिंह), 30 वर्ष, महिला – खमिया नं० 4
  22. श्रीमती पूजा (पति – चन्दन सिंह), 28 वर्ष, महिला – खदान नं० 2
  23. श्रीमती शिवानी (पति – दीपक कुमार), 31 वर्ष, महिला – कुरैया
  24. श्रीमती सरोजनी (पति – सुरेन्द्र सिंह), 43 वर्ष, महिला – वनिया नं० 1
  25. श्रीमती पूर्णिमा दानू (पति – अन्दग सिंह), 45 वर्ष, महिला – जवाहरनगर
  26. श्रीमती रीता, 55 वर्ष, महिला – महाराजपुर
  27. श्रीमती अरशी (पति – साजिद खां), 25 वर्ष, महिला – दरऊ द्वितीय
  28. श्रीमती यासगीन (पति – आसिग), 29 वर्ष, महिला – छिनकी प्रथम
  29. श्रीमती जितेन्द्र कौर (पति – साहब सिंह), 42 वर्ष, महिला – छत्तरपुर
  30. श्रीमती भारती देवी (पति – नरेंद्र), 44 वर्ष, महिला – छिनकी द्वितीय
  31. श्री संजय सिंह (पिता – खड़क सिंह), 34 वर्ष, पुरुष – भगवानपुर
  32. श्रीमती रीना (पति – जितेन्द्र कुमार), 34 वर्ष, महिला – दरऊ प्रथम
  33. श्री हर्षित गुम्बर (पिता – राजकुमार गुम्बर), 23 वर्ष, पुरुष – रामेश्वरपुर
  34. श्री अंकित सिंह (पिता – बसंत कुमार), 29 वर्ष, पुरुष – भमरौला
  35. श्रीमती ममता जल्होत्रा (पति – विपिन कुमार), 44 वर्ष, महिला – शिमलापिस्टौर
  36. श्री रहमत खां (पिता – हसमत खां), 30 वर्ष, पुरुष – फिरोजपुर द्वितीय
  37. श्री सुखजीत सिंह (पिता – बखतावर सिंह), 33 वर्ष, पुरुष – फिरोजपुर प्रथम
  38. श्री जयेन्द्र पाल (पिता – गंगा प्रसाद), 31 वर्ष, पुरुष – सतुईया
  39. श्री मो० आरफीन (पिता – राना हुसैन), 31 वर्ष, पुरुष – मल्सी
  40. श्री सत्यवान (पिता – रामचन्द्र), 34 वर्ष, पुरुष – शहदौरा प्रथम

ग्राम प्रधान – विकास खंड रुद्रपुर

  1. श्रीमती दीपिका देवी – रायपुर
  2. श्रीमती पूजा कुमारी – तारायपुर कोटा
  3. श्रीमती सोनी गंगवार – नाजिमाबाद
  4. श्रीमती सुनीता यादव – कद्रपुर
  5. श्री वाचाल सिंह – चंद्रपुर
  6. श्री मेहरबान सिंह – भीमार
  7. श्री वीरन्द्र यादव – आनन्दपुर
  8. श्री आशीष यादव – कीरतपुर
  9. श्रीमती दीपा द्वानी – छेनी
  10. श्री राजेन्द्र कुमार दास – गाजिया
  11. श्री राहुल कुमार – रुद्रपुर
  12. श्रीमती रेखा – छत्तरपुर
  13. श्रीमती फरदीन – दरऊ
  14. श्रीमती निशा – नाजिमाबाद
  15. श्रीमती नईगा – कद्रपुर
  16. श्री राकेश प्रकाश – भीमार
  17. श्री गोपालराम दास – रुद्रपुर
  18. श्री दीपक गिरी – वाहर नगर
  19. श्री हाकम अली खान – रानिया नं० 2
  20. श्री जियावत रहमान – रुद्रपुर
  21. श्री विनीत सिंह – भगवानपुर
  22. श्री हरीश भट – रायपुर
  23. श्री गुरमेज सिंह – कनकपुर

–अपने संबोधन में सभी जनता प्रतिनिधियों में एक स्वर में कहा

विकासखंड रुद्रपुर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने किया स्वागत।होटल उदय, रुद्रपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में विकासखंड रुद्रपुर की नव-निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जितेंद्र गौतम ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ विकासखंड रुद्रपुर के सभी ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पारंपरिक माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के लिए उनके योगदान की सराहना की।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित में कार्य करें और आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश के हर वर्ग — विशेषकर दलित, शोषित, पिछड़े और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए संकल्पित है। रुद्रपुर विकासखंड में सामान्य सीट से एक दलित समाज की बेटी को ब्लॉक प्रमुख बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि “सबका साथ, सबका विकास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सकारात्मक और समावेशी कार्य संस्कृति है, जिसे जमीन पर उतारा जा रहा है।
पूर्व विधायक शुक्ला ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को छत मुहैया कराई जा रही है।उत्तराखंड रोजगार योजना एवं स्टार्टअप नीति के तहत हजारों युवाओं को रोजगार एवं स्टार्टअप्स के लिए मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए “गौरवशाली नारी अभियान”, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना जैसी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की गई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सैनिक स्कूलों, आदर्श विद्यालयों और डिजिटल क्लासरूम्स की स्थापना हो रही है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा, नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, और दवाओं की निशुल्क आपूर्ति जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। हाल ही में घोषित “विकसित उत्तराखंड 2030” विजन डॉक्यूमेंट के तहत राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्ला ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली में स्पष्टता, पारदर्शिता और त्वरित क्रियान्वयन की झलक मिलती है, जिससे प्रदेश में जन विश्वास और प्रशासनिक दक्षता दोनों को नई ऊंचाइयां मिली हैं।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जितेंद्र गौतम ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे विकासखंड रुद्रपुर में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना के साथ कार्य करेंगी और समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगी।
स्वागत समारोह में जेस्ट ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख भारती देवी के साथ ग्राम प्रधान दीपिका देवी, पूजा कुमारी पूजा, तुलसी देवी, राहुल कुमार, रेखा, मनीषा, परवीन, निशा, नेमा, सोनी गंगवार, कुमारी रोली, कावल सिंह, मेहरबान सिंह, उस्मान, रविंदर गंगवार, छत्रपाल, बीरेंद्र यादव, आशीष यादव, तारा पांडे, नाजिया, बचुली देवी, कविता तिवारी, आबिद, नेहा, दीपा कांडपाल, मनविंदर सिंह, दीपक गिरी, अमन कश्यप, गुरमीत सिंह, शशि कला यादव, विनीत सिंह सोलंकी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी नेहा, उषा देवी, शांति देवी, कृष्ण कुमार, सुनील, रोहित कुमार, रमेश चंद, रिजवाना, रुचि पाल, ज्योति मौर्य, माला देवी, नरेश कुमार, अमरजीत सिंह, विवेक कुमार, ललित राय, नितिन यादव, गंगा दानू, पूजा, शिवानी, सरोजिनी करकी, पूर्णिमा दानू, रीता ठुकराल, आरसी, हर्षित गुंबर, अंकित सिंह, रहमत खान, सुखजीत सिंह, सत्यभान, जयेंद्र पाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किच्छा ग्रामीण मंडल मयंक तिवारी, किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरया, बरा मंडल अध्यक्ष सत्यभान, मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, नारायण पाठक, संदीप अरोड़ा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, महामाया मिश्रा, नीरज द्विवेदी, राकेश सिंह, तरुण दत्ता, अनिल चौहान, सुशील यादव, रोशन अरोड़ा, बंटी खुराना, रोहित कलरा, इंद्र मेहता, अंकित पाठक, बिजेंद्र यादव, नरेंद्र ठुकराल, मंगत चुग, हरीश कलरा, जसमीत कक्कड़, भारत मिश्रा, मोहन तिवारी, यमन अंसारी, राकेश यादव, मनोज यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, वह हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम सभी मिलकर अपने-अपने गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा।”

प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से कहा कि वे ग्रामीण महिलाओं और युवतियों के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ाने का प्रयास करेंगी। वहीं पुरुष प्रतिनिधियों ने गांवों में युवाओं को खेल और शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का संकल्प जताया।

समारोह में सभी प्रतिनिधियों को पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अंत में सभी ने मिलकर कहा कि वे गांव की हर समस्या को अपनी समस्या मानेंगे और जनता को बेहतर प्रशासन व विकास देने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहेंगे।


Spread the love