बिहार के विधानसभा चुनाव पर सिर्फ देश की ही नहीं दुनिया की निगाहें टिकी हैं। बिहार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार अभियान कई देशों की जिज्ञासा का विषय है।

Spread the love

जापान, इंडोनेशिया, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन), भूटान और दक्षिण अफ्रीका के राजनयिकों (डिप्लोमेट) के एक दल ने बिहार का दौरा किया है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

सात देशों के राजनयिकों ने बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान को करीब से देखने के लिए बिहार का दो दिन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा देखी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। यह दल रविवार को बिहार पहुंचा था और उसने आरा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लोगों की भारी भीड़ और उनका जोश देखा।

आरा की चुनावी रैली में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधिराजनयिकों का यह दल बिहार के विधानसभा चुनाव और इसमें बीजेपी के प्रचार को जानने-समझने के लिए यहां आया था। बीजेपी के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने बताया कि, “प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरा में हुई जनसभा देखी। वहां उन्होंने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों की भारी भागीदारी और जोश को महसूस किया।”

इस दो दिन के दौरे के दौरान राजनयिकों ने रवि शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की। उन्होंने जमीनी स्तर पर घर-घर जाकर किए जा रहे चुनाव प्रचार को भी देखा।


Spread the love