वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया।

Spread the love

शतकीय पारी खेलने वाले लैथम न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। टॉम लैथम ने दूसरी पारी में 250 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 145 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान 142वां रन बनाते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

33 साल के टॉम लैथम ने अब तक अपने करियर में 89 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 14 शतक और 31 अर्धशतक लगाते हुए 38.98 की औसत से 6,003 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 264 रन रहा है। लैथम का वनडे में भी शानदार रिकॉर्ड है। 163 वनडे मैचों की 150 पारियों में 8 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए वे 4,464 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 145 रन है।

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीरनकेन विलियमसन9,337रॉस टेलर7,683स्टीफन फ्लेमिंग7,172ब्रेंडन मैकुलम6,453टॉम लैथम (अब तक)6,003

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बनाए हैं। 106 टेस्ट मैचों की 188 पारियों में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए विलियमसन ने 9,337 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रॉस टेलर हैं। टेलर ने 2007 से 2022 के बीच 112 टेस्ट में 19 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 7,683 रन बनाए हैं।

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने

स्टीफन फ्लेमिंग तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान ने 1994 से 2008 के बीच 9 शतक और 46 अर्धशतक की मदद से 7,172 रन बनाए। चौथे स्थान पर पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। मैक्कुलम ने 2004 से 2016 के बीच 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 12 शतक और 31 अर्धशतक लगाते हुए 6,453 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 6,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले सभी बल्लेबाज कप्तान रहे हैं।

1079 दिनों के बाद लैथम का शतक

टॉम लैथम ने का यह शतक 1079 दिनों के बाद आया है। इसके साथ ही उन्होंने 39 पारियों का इंतजार भी खत्म किया। इससे पहले टॉम लैथम ने दिसंबर 2022 में शतक जड़ा था। यह शतक पाकिस्तान के खिलाफ कराची में आया था। टॉम लैथम ने 179 गेंदों का सामना करते हुए क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक है। वहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया।🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love