गौशाला की छत तोड़कर जंगली जानवर ने बछड़ा मारा, नैनीडांडा क्षेत्र में दहशत

Spread the love

पौड़ी जनपद के नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सीला तल्ली (ग्राम पंचायत जोगिड़ा) में 28 जनवरी की रात लगभग 2-3 बजे भालू / रीछ जैसे दिखने वाले अज्ञात जंगली जानवर ने सूरज पाल सिंह बिष्ट की दो मंजिल गौशाला की छत को दो जगह से तोड़कर तलघर में प्रवेश करके गाय का बछड़ा मार खाया।बछड़ा अभी लगभग दो माह का ही हुआ था। गाय के सामने उसके बछड़े को भयानक जानवर द्वारा मारे जाने से घबराई हुई गाय ने अब दूध देना बन्द कर दिया है। जिससे गोपालक को आर्थिक नुकसान उठाने के साथ ही उनके छोटे – छोटे बच्चों को दूध का सहारा भी छिन चुका है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


उक्त घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब है कि सूरज पाल सिंह बिष्ट ने ये दो मंजिला गौशाला 2 साल पहले किसी तरह से लगभग 15-16 लाख रुपए में बनवाई थी।
हिमालय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं लैंसडाउन विधान सभा से प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त घटना का संज्ञान लेकर मौकाए स्थल पर जाकर गौपालक को शासन – प्रशासन से उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
मामला संज्ञान में आने पर हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने शासन – प्रशासन से उक्त गौपालक को गोवंश हानि व क्षतिग्रस्त भवन का मुआवजा विभिन्न मदो से अतिशीघ्र देने का आग्रह किया है ताकि गौपालक फिर से अपन सामान्य जीवनचर्या चला सके। उन्होंने वन विभाग की टीम को उक्त क्षेत्र में पूरी सुरक्षात्मक व्यवस्था के साथ तैनात करने की भी मांग की है और उक्त जानवर को चिन्हिकरण कर उसे पकड़ने अथवा नष्ट करने (जैसी भी स्थिति बने) की मांग भी की हैं।


Spread the love