

कोर्ट ने तीन आरोपितों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस रिमांड के दौरान पांच राज्यों में दबिश देकर पूछताछ करेगी। कोर्ट की अगली तारीख 23 अप्रैल रखी है। शिकायतकर्ता की तरफ से कोर्ट में पेश हुए सीनियर एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि आरोपितों ने ब्लैकमेलिंग के जरिए हड़पे ₹70 लाख न केवल पानीपत, उत्तर प्रदेश (शामली), पंजाब, उत्तराखंड (देहरादून) और गुजरात तक पहुंचाए।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
पुलिस को इन सभी राज्यों में छापेमारी कर रकम बरामद करनी है। महेंद्र चावला के हिस्से में 40 लाख रुपये आए, जो गुरदासपुर, सहारनपुर, चंडीगढ़ और गुजरात में छिपे होने का शक है। साथ ही सनौली स्थित घर से कंप्यूटर बरामद करना है।
देवेंद्र चावला के हिस्से के 15 लाख रुपये बेंगलुरु में इसकी मौसी की लड़की के पास होने की सूचना है। भतीजे रामप्रसाद के पास से पुलिस ने 1 लाख 15 हजार रुपये बरामद किए और 13.85 लाख उसके उत्तराखंड निवासी दोस्त से बरामद किए जाने हैं। दावा किया है कि मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है।




