

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “लड़कियों ने जिस तरह से भारत का मान बढ़ाया है, मैं उसकी सराहना करती हूँ ।”

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया और देश की खेल उपलब्धियों में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जिस तरीके से लड़कियों ने भारत को गौरवान्वित किया है, उसकी मैं सराहना करती हूं।”
उन्होंने कहा, ”भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! उन्होंने पहली बार इसे जीतकर इतिहास रच दिया है।”
राष्ट्रपति ने कहा, ”वे अच्छा खेलती रही हैं और आज उन्हें अपनी प्रतिभा एवं प्रदर्शन के अनुरूप परिणाम मिला। यह ऐतिहासिक क्षण महिला क्रिकेट को और भी ऊंचे स्तर पर ले जाएगा। लड़कियों ने भारत को जिस तरह से गौरवान्वित किया है, मैं उसकी प्रशंसा करती हूं।”
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने इस जीत को ऐतिहासिक उपलब्धि और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “बल्ले और गेंद से शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने भारत को यह यादगार जीत दिलाई।”
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की दृढ़ता, कौशल और अदम्य भावना ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और देश को गौरवान्वित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरा देश इस सफलता से बेहद खुश है।
यहां आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “यह कार्यक्रम विज्ञान से जुड़ा है, लेकिन पहले मैं भारत की शानदार क्रिकेट जीत की बात करूंगा।”
उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती उत्सव पर यहां आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ”आज पूरे देश और विश्व के लिए बहुत खुशी का दिन है, क्योंकि आज हमारी बेटियों ने पूरे विश्व को एक संदेश दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। यहां के युवा ऊर्जावान हैं और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।”
मुर्मू ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोग हैं जिसमें से आधी महिलाएं हैं और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
राष्ट्रपति की इस बात का सदन में मौजूद सभी विधायकों ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया।
इससे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संबोधन में विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, ”मैं इस सदन के माध्यम से भारत मां की उन बेटियों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने कल महिला विश्वकप जीतकर हमारी करोड़ों बेटियों को एक नयी प्रेरणा दी है।”
मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य पर राष्ट्रपति समेत पूरे सदन ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से पराजित कर पहली बार विश्व कप पर कब्जा किया।
उन्होंने कहा, “पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से उत्साहित है। यह भारत का पहला महिला विश्व कप खिताब है। मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है। आपकी सफलता देशभर के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी।”🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




