

अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
उन्होंने बताया कि वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियां की जा रही हैं ।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के मद्देनजर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री की उपस्थिति एक अत्यंत गौरव का विषय है जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।




