रालोद उत्तराखंड ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि ‘समृद्ध गांव और सशक्त किसान’ की सोच आज भी हमारे मार्गदर्शन का आधार: राजेंद्र पंत

Spread the love

रुद्रपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तराखंड ने शुक्रवार को भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। पार्टी की राज्य इकाई ने उन्हें एक युगद्रष्टा नेता बताया, जिनकी विचारधारा आज भी किसानों, मजदूरों और वंचितों के कल्याण की राह दिखाती है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे दल की विचारधारा चौधरी चरण सिंह जी की पादुकाओं से होकर गुजरती है। वे अक्सर कहा करते थे कि ‘देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत और खलिहानों से होकर जाता है।'” उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने आजीवन किसानों की लड़ाई लड़ी और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का सपना देखा। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी के नेतृत्व में रालोद ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का कार्य कर रही है।

प्रदेश संगठन महासचिव (पूर्व सैनिक) अशोक चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद की। “वह कहा करते थे कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव, खलिहान और किसान संपन्न हों,” उन्होंने कहा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत ने कहा कि चौधरी साहब जीवनभर वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए समर्पित रहे। “हम सभी कार्यकर्ता उन्हीं के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं,” रावत ने कहा।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रालोद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से –

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, महासचिव अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव आरती जयसवाल, मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष सुशील मलिक, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिनव त्यागी, गौरव रावत, संजय तीतोरिया, संतोष यादव, प्रवीन कुमार, सलीना शाही, स्नेहा सेमवाल, शहदाब, सुधीर चौधरी, जयपाल जैसवाल, धैर्य, अर्जुन, गौरव ममगई आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों पर चलने की शपथ के साथ हुआ।



Spread the love