

- प्रदर्शनी में ‘फुलवारी’ समूह के उत्पाद बनेंगे आकर्षण
रूद्रपुर। शहर के लिए गर्व का क्षण है कि रूद्रपुर नगर निगम को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में शामिल होने का न्यौता मिला है। यह प्रदर्शनी 2 से 7 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगी, जिसमें नगर निगम से जुड़े स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)
महापौर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन परिसर आमजन के लिए 16 अगस्त से 14 सितम्बर तक ऽोला गया है। इसी क्रम में डे.एन.यू.एल.एम योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। उत्तराखण्ड राज्य के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए दिनांक 2 सितम्बर से 7सितम्बर की समयावधि निर्धारित की गयी है। इसमें उत्तराखण्ड से केवल तीन नगर निकायों का चयन हुआ है, जिनमें रूद्रपुर नगर निगम भी शामिल है। रूद्रपुर के अलावा देहरादून नगर निगम और नगर पालिका चंपावत का चयन किया गया है। महापौर ने बताया कि रूद्रपुर नगर निगम के ‘फुलवारी’ स्वयं सहायता समूह की ओर से हैंडीक्राफ्रट्स, हैंडलूम, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स और शहद सहित कई तरह के उत्पाद प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र होंगे।
महापौर विकास शर्मा ने कहा यह हमारे नगर निगम और यहां की महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रपति भवन जैसी प्रतिष्ठित जगह पर हमारे शहर की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन होना, उनकी मेहनत और हुनर को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। रूद्रपुर नगर निगम भी इसी सोच के साथ काम कर रहा है। हम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराते हैं। समय-समय पर स्थानीय आयोजनों में भी महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। अब दिल्ली में यह अवसर मिलने से इनके हौसले और बढ़ेंगे तथा इन्हें नई पहचान मिलेगी।
— ✍️ संपादकीय;रूद्रपुर नगर निगम का राष्ट्रपति भवन की प्रदर्शनी में चयन होना शहर के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि केवल नगर निगम की नहीं बल्कि यहां की मेहनतकश महिलाओं की है, जिन्होंने आत्मनिर्भरता और हुनर के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ‘फुलवारी’ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जब राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी तो यह न सिर्फ उनके कौशल का सम्मान होगा, बल्कि रूद्रपुर की संस्कृति और सृजनशीलता का भी प्रदर्शन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा मंच तैयार कर रही हैं। इसी दिशा में रूद्रपुर नगर निगम का प्रयास सराहनीय है, जिसने समय-समय पर महिला समूहों के उत्पादों को स्थानीय आयोजनों में बढ़ावा दिया। अब राष्ट्रीय प्रदर्शनी का यह अवसर निश्चित ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें व्यापक बाजार तक पहुँचने का मार्ग देगा।
महिला सशक्तिकरण की असली तस्वीर तभी सामने आती है जब समाज उनके श्रम और प्रतिभा को पहचान दे। हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स और शहद जैसे उत्पाद केवल वस्तुएं नहीं हैं, बल्कि यह उन महिलाओं की संघर्ष गाथा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। राष्ट्रपति भवन जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उनकी प्रस्तुति इस बात का संदेश है कि छोटे शहरों की महिलाएं भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की क्षमता रखती हैं।
यह अवसर रूद्रपुर की महिलाओं को नई पहचान दिलाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। नगर निगम और ‘फुलवारी’ समूह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।




