
किच्छा, 16 जून (प्रतिनिधि)।किच्छा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्राम नजीमाबाद निवासी जसविंदर सिंह मानकिया ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जहां भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने सभी नवागंतुकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
कांग्रेस में कई जिम्मेदार पदों पर रहे मानकिया
जसविंदर सिंह मानकिया कांग्रेस में रहते हुए अनेक प्रमुख जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वे कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उधमसिंहनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, पूर्व डायरेक्टर मंडी समिति किच्छा, एवं जिला उपाध्यक्ष (राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
भाजपा नेतृत्व से प्रभावित होकर लिया फैसला
भाजपा में शामिल होने के बाद मानकिया ने कहा—
“मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहितकारी कार्यों से प्रभावित हूं। साथ ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों ने मुझे भाजपा से जुड़ने को प्रेरित किया। कांग्रेस में लम्बे समय तक कार्य करने के बावजूद लगातार उपेक्षा झेलनी पड़ी, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया।”
भाजपा को मिले नए सशक्त सहयोगी
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि—
“जसविंदर सिंह मानकिया जैसे जमीनी और अनुभवी नेता का भाजपा में आना पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती देगा। भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे।”
कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख नाम हैं:
राज सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील राय, मंसूर अली, हरि सिंह, बबलू, विकु कुमार, फिरोज अहमद, शंकर दत्त पाठक, कमल जोशी, शतीश जोशी, महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बच्चन सिंह आदि।
कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:
मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, महामंत्री जितेंद्र गौतम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंद किशोर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जय नारायण, कमल फुलारा, परमजीत सिंह पम्मा, परविंदर सिंह, महेंद्र कुमार, सरवन भगत, दीपक मिश्रा, नारायण पाठक, अंकित पाठक, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, डॉ. सावन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू चौहान, अजय कुमार अज्जू समेत भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल के समस्त कार्यकर्ता।
