

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देने, ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विशेष समुदाय का युवक समीर जाफरी, विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाली एक युवती से समीर द्विवेदी नाम बताकर दोस्ती करता रहा। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि आरोपी ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की। पीड़िता ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी अपने समर्थकों के साथ युवक द्वारा हिंदू पहचान बताकर युवती से बातचीत एवं दुष्कर्म के आरोपों को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पहुंचे थे।
इसके बाद बुधवार को पीड़िता व लखपत भंडारी ने कोतवाली श्रीनगर पहुंचकर तहरीर दर्ज कराई।
उप निरीक्षक राजेश असवाल ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक मूल रूप से ग्राम जटपुरा, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में श्रीनगर गढ़वाल में रहकर गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। युवक से पूछताछ की जा रही है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




