

रूद्रपुर 17 दिसम्बर, 2025 जिला मजिस्टेªट नितिन सिंह भदौरिया ने 06 सितम्बर 2025 को वी गार्ड के सामने सिडकुल थाना पंतनगर में वाहन आटो टैम्पो सं0 यूके 06-टीए-7774 का चालक नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की स्कूटी में टक्कर मारना तथा वादी द्वारा स्कूटी रिपेयर हेतु कहने पर अपने साथी को बुलाकर वादी व उसके मित्र के साथ मारपीट, गाली कलौच कर जान से मारने की धमकी देने, 07 सितम्बर 2025 को किच्छा रूद्रपुर रोड थाना किच्छा में वाहन आर्टिगा कार सं0 यूके-06 टीए-8532 का चालक का नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के पिता नरपत सिंह की साईकिल में टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर देना जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने, 10 अक्टूबर 2025 को लालपुर आईडिया कालोनी के पास तहसील किच्छा में वाहन टैम्पो सं0 यूके-06 टीए-8071 का चालक का नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी की मो0सा0 नं0 यूके-06 बीई-6213 में टक्कर मारकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर देने, 16 अक्टूबर 2025 को गोल गेट के सामने पंतनगर में वाहन बस सं0 यूके-04 पीए-1545 का चालक का नाम पता अज्ञात बस चालक द्वारा वादी की पत्नी लीला देवी उम्र 55 वर्ष को चलती गाड़ी से उतार देना जिससे गिरने के कारण उसे गम्भीर चोटे आना तथा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने व 20 अक्टूबर 2025 को बरा कट के पास मेन हाइवे रोड थाना पुलभट्टा वाहन ट्रक नं0 यूपी-23 डी-4571 का चालक का नाम पता अज्ञात अभि0 द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर बस नं0 यूपी-24 टी-6499 से टक्कर मारना जिससे वादी के पुत्र किशन शाक्य उम्र 12 वर्ष की मृत्यु हो जाने सम्बन्धी दुर्घटनाओ की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा को जाँच अधिकारी नामित किया है। उन्होने उप जिला मजिस्ट्रेट को घटनाओं के सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जाँच करते हुए जाँच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश है।

जाॅच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा गौरव पाण्डेय ने कहा है कि उक्त घटनाओं/प्रकरणों के सम्बन्ध में यदि किसी को भी अपना पक्ष रखना हो अथवा किसी को कोई अन्य जानकारी हो तो वह 27 दिसम्बर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक बयान हेतु या साक्ष्य/दस्तावेज सहित उपस्थित होवें।
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी




