कालाढूंगी में यूकेडी का जोरदार प्रदर्शन, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love


कालाढूंगी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आज कालाढूंगी क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कालाढूंगी को सौंपा।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए यूकेडी ने लंबा और संघर्षपूर्ण आंदोलन किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अब राज्य की अस्मिता और संसाधनों की रक्षा के लिए पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में राज्य की मूल भावना खतरे में है, जिसे बचाने के लिए जनांदोलन आवश्यक हो गया है।
जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों की नीतियों ने उत्तराखंड को लूट, जातिवाद और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन परिस्थितियों से त्रस्त जनता अब यूकेडी के नेतृत्व में लामबंद हो रही है और 2027 के लिए एक मजबूत विकल्प तैयार हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान यूकेडी नेताओं ने कालाढूंगी क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी समस्याओं—सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी—को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई और शीघ्र समाधान की मांग की।
इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, केंद्रीय प्रवक्ता अशोक सिंह बोहरा, विधानसभा प्रभारी रवि बोरा, जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, ब्लॉक महामंत्री युवा राजा, महेंद्र पाल, नंदन सिंह बिष्ट, कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रमोद जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, गोपाल राम, श्याम सिंह बसेड़ा, बलवंत सिंह देवपा, बच्ची सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह बोरा, वरिष्ठ अधिवक्ता केडी बधानी, मदन सिंह मेर, वीर सिंह ठगुना, भूपेंद्र राठौर, किशन गुरो, ललित सिंह बोरा, नाथूराम, अनुभा प्रसाद, ललित सिंह बिष्ट, कमल किशोर, दानिश हुसैन, विनय जोशी, विवेक जोशी, जोध सिंह चुफाल, रूपा देवी, राज्य आंदोलनकारी विनय जोशी, हयात सिंह बोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूकेडी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


Spread the love