टी20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने लगातार दो ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा अंदाज में 96 रन की जीत दर्ज की.

Spread the love

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का श्राप मिटा और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर जीत का टैग लग गया. मुकाबला एकतरफा था क्योंकि टीम इंडिया ने बोर्ड पर 255 रन टांग दिए. लेकिन क्या आपको पता है कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज कितना है?

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

टीम इंडिया की धांसू बल्लेबाजी

टीम इंडिया की तरफ से फाइनल मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली. इन फॉर्म संजू सैमसन ने एक बार फिर बल्ले से कहर बरपाया और 89 रन की पार खेली. अभिषेक शर्मा ने भी कमबैक किया और 21 गेंद में 52 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 3 छक्के देखने को मिले. वहीं, ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के और इतने ही चौके देखने को मिले.

फेल हुई न्यूजीलैंड

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने नया चैलेंज था. टीम को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना था. कीवी टीम महज 159 रन के स्कोर पर ही सिमट गई. इस टी20 वर्ल्ड कप में 3 बार 250+ टोटल बना लेकिन कोई भी टीम श्रीलंका के 260 रन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में कामयाब नहीं हुए जो 18 साल से कायम है. अब सवाल है कि फाइनल में सबसे बड़ा रन चेज किस टीम का है.स्कोर (Score)मैच (Match)स्थान (Venue)वर्ष / अवसर (Year/Stage)260/6श्रीलंका बनाम केन्याजोहान्सबर्ग2007256/4भारत बनाम ज़िम्बाब्वेचेन्नई2026255/5भारत बनाम न्यूज़ीलैंडअहमदाबाद2026 (फ़ाइनल)254/6वेस्ट इंडीज़ बनाम ज़िम्बाब्वेमुंबई2026253/7भारत बनाम इंग्लैंडमुंबई2026 (सेमीफ़ाइनल)246/7इंग्लैंड बनाम भारतमुंबई2026 (सेमीफ़ाइनल)

‘भारत के नए युवराज सिंह’, फाइनल में 26 रन ठोकने वाले शिवम दुबे पर मीम्स की आई बाढ़

सबसे बड़ा रन चेज

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े रन चेज की बात करें तो ये कोई बड़ा टोटल नहीं बल्कि 173 रन का है. टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये सबसे बड़ा रन चेज किया था. बात करें कीवी टीम की तो अहमदाबाद में अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है और इस जगह पर उनका सबसे अधिक स्कोर 175 है. मजेदार बात यह है कि NZ ने यहां कभी 180 रन नहीं बनाए हैं.लक्ष्‍य (Target)चेज़ करने वाली टीम (Chasing Team)विपक्षी टीम (Opponent)संस्करण (Edition)173ऑस्ट्रेलियान्यूज़ीलैंड2021161वेस्ट इंडीज़इंग्लैंड2016148इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया2010139पाकिस्तानश्रीलंका2009138इंग्लैंडपाकिस्तान2022🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love