टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी मात देकर विश्व विजेता बनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पूरे देश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इस ऐतिहासिक पल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की.

Spread the love

दोनों शीर्ष नेताओं ने टीम इंडिया के असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प की जमकर तारीफ की है. इस जीत ने न केवल खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है, बल्कि समूचे देश को गौरवान्वित किया है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

प्रधानमंत्री का गौरवपूर्ण संदेश

आपको बता दें कि भारत की इस शानदार जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना संदेश साझा किया. उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए लिखा कि यह जीत असाधारण कौशल. दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क का प्रतीक है. उन्होंने विशेष रूप से खिलाड़ियों के उस साहस का जिक्र किया जो उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर दिखाया था. यह पल हर भारतीय के लिए गर्व का है.

राहुल गांधी ने थपथपाई खिलाड़ियों की पीठ

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया की इस महान उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त की है. सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बन गई है. राहुल गांधी ने अपनी बधाई में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक अविस्मरणीय पल देने के लिए बधाई दी और उनकी जमकर प्रशंसा की.

खिलाड़ियों का असाधारण कौशल

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में टीम इंडिया के तकनीकी कौशल और जज्बे को जीत का असली मंत्र बताया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मैदान पर जो उत्कृष्टता दिखाई है. वह काबिले तारीफ है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने जिस तरह की मानसिक मजबूती का परिचय दिया. उसने दुनिया भर के क्रिकेट विशेषज्ञों को बहुत अधिक प्रभावित किया है. पीएम मोदी के अनुसार. खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और आपस में बेहतरीन तालमेल ही इस बड़ी जीत की मुख्य वजह रही है जिसे भारत हमेशा याद रखेगा.

देश में जश्न का माहौल

इस जीत के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक जश्न का माहौल है. पीएम मोदी ने सही कहा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक सुर में टीम की सराहना करते हैं. तो यह खेल की उस ताकत को दर्शाता है जो पूरे देश को एकजुट करती है. भारत अब टी20 क्रिकेट का निर्विवाद राजा बन चुका है. यह जीत आने वाली युवा पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए सदैव प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बनेगी.🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love